मंगलवार को क्या करें और क्या न करें? मंगलवार के दिन के महत्वपूर्ण नियम और ज्योतिषीय कारण

मंगलवार को क्या करें और क्या न करें? मंगलवार के दिन के महत्वपूर्ण नियम | ज्योतिषीय कारण

Mangalwar ko kya kare aur mangalwar ke din kya na kare ke niyam – मेरे प्यारे दोस्तों, भाई-बहनों और दिल से जुड़े साथियों—आज मैं आपके लिए मंगलवार के दिन से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण और जीवन में तुरंत असर दिखाने वाले नियम लेकर आया हूँ। जो लोग हनुमान जी के भक्त होते हैं वहीं इस दिन की महिमा जानते हैं और यदि आप हनुमान जी को मानते हैं तो आपको यह भली भांति पता होना चाहिए कि मंगलवार को क्या करें क्या ना करें मंगलवार के दिन के जरूरी नियम क्या होते हैं क्यों होता है मंगलवार का दिन बहुत ही ज्यादा जरूरी हनुमान जी के भक्तों के लिए तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि मंगलवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से परहेज रखना चाहिए?

mangwalwar ke din kya kare kya nahi kare jaruri niyam rules in Hindi

मंगलवार क्यों होता है खास?

मंगलवार भगवान हनुमान जी और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, आत्मबल, कर्ज, भूमि और स्वास्थ्य का कारक है। अगर मंगल बिगड़ जाए तो व्यक्ति व्यक्ति बिना बात के क्रोध में रहने लगता है, बहुत ज्यादा मानसिक और शारीरिक तनाव में रहता है, खून से जुड़े विकार बार-बार होते हैं बार-बार बीमारी और दुर्घटनाएं होती रहती हैं, बिना बात के संघर्ष झेलने पड़ते हैं जीवन में लेकिन आपके लिए अच्छी बात यह है कि यदि आप मंगलवार के दिन सही नियमों का पालन करते हैं तो आपका मंगल ग्रह आपके पक्ष का हो जाएगा और ऐसे में आपको मंगल और भगवान हनुमान जी की भरपूर कृपा प्राप्त होगी और ऐसे में आपका जीवन में मंगल ही मंगल होता चला जाएगा|

यह बात मैं दिल से कहता हूँ—मंगलवार आपकी किस्मत को बदल सकता है, बस इसे सही तरीके से जीने की ज़रूरत है।

मंगलवार के दिन क्या करें?

1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और हनुमान पूजा करें
मेरे साथियों, आपको एक काम हमेशा करना है हो सके तो ब्रह्म मुहूर्त में उठने की कोशिश करें कि इस दिन सूर्योदय से पहले उठें। ब्रह्म मुहूर्त में आप ईश्वर से सीधा संपर्क जल्दी बना सकते हैं और ईश्वर भी आपकी भक्ति देख सकता है तो ऐसे में मंगलवार के दिन आपको सुबह जल्दी उठने का नियम बनाना है और हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और बूंदी के लड्डू का भोग अवश्य लगाएँ।

2. सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें
मंगलवार के दिन आपको सुबह उठकर वैसे तो का सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए लेकिन अगर पूरा सुंदरकांड पढ़ने का समय न मिले, तो हनुमान चालीसा सात बार पढ़ें। यह मन, शरीर और ग्रह—तीनों को संतुलित करता है।

3. दान अवश्य करें
लाल मसूर, गुड़, गेहूं या लाल वस्त्र का दान मंगल ग्रह को मजबूत करता है। जितना आप समर्थ हैं उतना दान पुण्य करने की कोशिश करें क्योंकि इस दिन किया गया दान आपको कई गुना अच्छे फल प्राप्त करवाने में मदद करता है और यह बहुत ही बरकत लाता है आपके जीवन में और दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि यह एक सरल उपाय है, लेकिन परिणाम अत्यंत प्रभावशाली होते हैं।

4. मंगलवार को व्रत
यदि आप कर्ज, भय या स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं, तो मंगलवार का व्रत बहुत लाभ देता है। नमक त्यागकर फलाहार करें।

5. हनुमान मंत्रों का जाप
आप इन मंत्रों में से कोई भी मंत्र कर सकते हैं:
– ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः
– ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा

मंगलवार के दिन क्या न करें?

1. इस दिन किसी को पैसा उधार न दें और न ही लें
एक हमेशा याद रखें खासकर वह लोग जो व्यापार धंधे से जुड़े हुए हैं इस दिन ना तो किसी को पैसा दे और ना ही किसी से उधार ले क्योंकि ज्योतिष कहता है कि मंगलवार को लिया गया कर्ज लंबे समय तक चुकता नहीं होता। दिया हुआ पैसा वापस आने में कठिनाई आती है।

2. बाल/नाखून काटना और दाढ़ी बनाना
यह कार्य मंगल ग्रह को कमजोर करता है। मंगलवार के दिन बोल या नाखून काटने से खून यानी रक्त से जुड़े विकार होने की संभावना रहती है रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है बार-बार बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि मंगल का संबंध रक्त से होता है और इसी कारण यह नियम बनाया गया है कि मंगलवार के दिन बाल और नाखून काटने से परहेज रखना चाहिए क्योंकि बाल और नाखून रक्त से ही उत्पन्न होते हैं तो दोस्तों आपको यह मानकर चलना है कि  साधारण सा नियम है—मंगलवार आत्मअनुशासन का दिन है।

3. मांसाहार और मदिरा का सेवन न करें
ये चीजें शरीर की ऊर्जा को कमजोर करती हैं और मंगल दोष बढ़ाती हैं। यही कारण है कि मंगलवार के दिन शराब और मांस का सेवन करने से परहेज रखना चाहिए अन्यथा आपको कई प्रकार के नुकसान सहन करने पड़ सकते हैं|

4. अनावश्यक यात्राएँ न करें
बिना किसी कार्य से यात्रा करने से परहेज करें खासतौर पर पश्चिम, उत्तर और वायव्य दिशा की यात्रा से बचें। यदि फिर भी बहुत जरूरी काम के लिए आप जा रहे हैं तो ऐसे में गुड़ खाकर निकलें। और हनुमान जी का नाम जपते रहे तो आपका मंगल होगा

5. शृंगार या सौन्दर्य प्रसाधन न खरीदें
मंगलवार तपस्या और साधना का दिन है, विलासिता का नहीं।

2 महत्वपूर्ण और अनोखी जानकारी (जो सामान्य लेखों में नहीं मिलती)

1. वैज्ञानिक कारण
मंगल ग्रह को खून, मांसपेशियों और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। मंगलवार को नमक या मांसाहार का कम सेवन शरीर में इंफ्लेमेशन कम करता है और ऊर्जा को स्थिर रखता है—इसलिए यह स्वास्थ्य के दृष्टि से भी लाभकारी है।

2. वास्तु दृष्टि से नियम
वास्तु में मंगल ‘दक्षिण दिशा’ का स्वामी है। मंगलवार को दक्षिण दिशा में दीपक जलाना घर से नकारात्मक ऊर्जा को हटाता है और स्थिरता लाता है। यह उपाय अत्यंत प्रभावी माना जाता है।

अंत में—मेरी दिल से कही बात

मेरे प्यारे साथियों, मंगलवार  केवल  एक वार नहीं है—यह हमारे जीवन को अनुशासन, शक्ति, ईमानदारी और साहस सिखाने वाला दिन है।
आप चाहें तो आज से ही इन नियमों का पालन शुरू कर दें।
मैं यकीन दिलाता हूँ—आपके जीवन में सकारात्मकता, उर्जा और हनुमान जी का आशीर्वाद बहुत तेजी से महसूस होने लगेगा।

हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें।
जय बजरंगबली!

Leave a Comment