शनिवार को सोना खरीदना चाहिए या नहीं? शनिवार को चांदी खरीदे या नहीं? sona chandi kharidne ka shubh din

Table of Contents

शनिवार को सोना खरीदना चाहिए या नहीं? शनिवार के दिन चांदी खरीदना कैसा होता है 

नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं भारत में सोना और चांदी को धन, वैभव और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हर कोई सोना और चांदी पाना चाहता है और आज के समय में सोना चांदी का मूल्य बढ़ता ही जा रहा है खरीदी गई सोना या चांदी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए इसके लिए जरूरी होता है कि आपने सोना या चांदी किस दिन खरीदा है क्योंकि शनिवार के दिन को धातु खरीदने के लिए शुभ अशुभ से जोड़कर देखा जाता है यही कारण है कि लोग जानना चाहते हैं कि शनिवार को सोना खरीदना चाहिए या नहीं और शनिवार के दिन चांदी खरीदना कैसा होता है|

shaniwar ko sona chandi kharide ya nahi kharide shubh ya ashubh

इन धातुओं को किस दिन खरीदा जाए, इसका भी जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह सवाल अक्सर पूछा जाता है कि शनिवार को सोना खरीदना चाहिए या नहीं, और क्या इस दिन चांदी खरीदना शुभ होता है। नीचे ज्योतिष और शास्त्रों के आधार पर स्पष्ट और सरल जानकारी दी गई है।

शनिवार को सोना खरीदना – शुभ या अशुभ?

ज्योतिष के अनुसार शनिवार को सोना खरीदना शुभ नहीं माना जाता

1. शनिवार शनि देव का दिन माना जाता है

शनिवार का स्वामी शनि ग्रह है, जो लोहे और कठोर धातुओं के कारक हैं। आपको पता हो या ना पता हो लेकिन सोना सूर्य का प्रतीक है।
सूर्य और शनि एक-दूसरे के विरोधी ग्रह माने जाते हैं। और आप कभी नहीं चाहेंगे कि जो आप सोना शनिवार के दिन खरीदे वह आपके लिए फलदाई ना हो यही कारण है कि शनिवार को सोना खरीदना ग्रहों के बीच असंतुलन पैदा करता है।

2. धन हानि या रुकावट आने की मान्यता

बड़े बुजुर्गों के समय से ही ऐसा माना जाता है कि  शनिवार को सोना लाने से

  • आर्थिक रुकावटें, धन में कभी बरकत नहीं हो पाती
  • धन हानि, जरूर से ज्यादा या आमदनी से ज्यादा खर्च होते रहते हैं जिसके कारण धन हानि बनी रहती है
  • और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। आपने देखा होगा कि कभी-कभी बिना बात के ही खर्च होता चला जाता है ना चाहते हुए भी

3. शनिवार शुभ कार्यों से बचने का दिन

शनिवार को नए कार्य, नई शुरुआत, और भारी खरीदारी से परहेज किया जाता है। सोना ऐसा धातु है जिसे विलासिता और धन से जोड़ा जाता है; इसलिए इसे शनिवार को न खरीदना ही उचित माना गया है।

कब शनिवार को सोना खरीदा जा सकता है? 

यदि कोई बड़ा शुभ पर्व शनिवार को पड़े, कब आप उसे शुभ घड़ी का फायदा उठा सकते हैं सोना खरीदने के लिए  जैसे:

  • अक्षय तृतीया
  • धनतेरस
  • दीपावली
    तो इन विशिष्ट मुहूर्तों पर सोना खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन सोना खरीदना फिर चाहे शनिवार क्यों ना हो बहुत ही फलदाई होता है ऐसा माना जाता है कि इससे 13 गुना ज्यादा आपके खरीदे गए सोने में वृद्धि होती है तो ऐसा करना बहुत ही उत्तम होता है

शनिवार को चांदी खरीदना – शुभ माना जाता है

ज्योतिष के अनुसार शनिवार को चांदी खरीदना शुभ और सकारात्मक फल देने वाला माना गया है

1. चांदी चंद्रमा की धातु है

चांदी चंद्रमा (शांति, सौम्यता) का प्रतीक है। चंद्रमा और शनि में कोई ग्रह विरोध नहीं होता यानी कि चंद्रमा और शनि एक दूसरे के विरोधी ग्रह नहीं होते और इस कारण आप शनिवार के दिन चांदी खरीद सकते हैं । इसलिए शनिवार को चांदी खरीदना लाभदायक माना जाता है।

2. शनि चांदी को समर्थन देते हैं

शनि सादगी, अनुशासन और शांत ऊर्जा के कारक हैं। चांदी इन गुणों से मेल खाती है, इसलिए शनिवार को चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

3. शनि कमजोर होने पर चांदी लाभ देती है

जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर हो, उनके लिए शनिवार को चांदी लेना या दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से शनि के प्रकोप से आप बचाव कर सकते हैं फिर चाहे आपके ऊपर साडेसाती चल रही हो या ढैया उसे कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा|

सप्ताह के कौन से दिन सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ होते हैं सोना कब खरीदा जा सकता है?

1. गुरुवार

सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन। बृहस्पति का दिन होने से धन वृद्धि के योग बनते हैं।

2. रविवार

सूर्य का दिन होने से सोना खरीदना मंगलकारी माना गया है।

3. सोमवार

चंद्रमा का दिन, जिससे घर में शांति और सौभाग्य बढ़ता है।

4. अक्षय तृतीया

इस दिन खरीदा गया सोना कभी घटता नहीं – यह विशेष मान्यता है।

5. धनतेरस / दीपावली

घर में समृद्धि और धन बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम दिन।

6. पूर्णिमा का दिन

लक्ष्मी तत्व सबसे प्रबल माना जाता है।

किन दिनों में चांदी खरीदना शुभ माना गया है?

1. सोमवार

चंद्रमा की शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है।

2. बुधवार

बुध ग्रह बुद्धि और संतुलन बढ़ाता है।

3. शुक्रवार

मां लक्ष्मी का दिन, चांदी खरीदना अत्यंत शुभ।

4. शनिवार

शनि इस धातु का समर्थन करते हैं।

5. पूर्णिमा

सौभाग्य और सकारात्मकता बढ़ती है।

किन दिनों में सोना या चांदी खरीदने से बचना चाहिए?

सोना खरीदने से बचें:

  • शनिवार
  • मंगलवार
  • अमावस्या
  • राहुकाल

चांदी खरीदने से बचें:

  • मंगलवार
  • राहुकाल
  • ज्येष्ठ अमावस्या

लेख केअंतिम कुछ शब्द

ज्योतिष के अनुसार शनिवार को सोना खरीदना शुभ नहीं होता, क्योंकि यह शनि और सूर्य के विरोध को दर्शाता है।
जबकि शनिवार को चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि चांदी चंद्रमा की धातु है और शनि इसका विरोध नहीं करते।

सोना खरीदने के सबसे शुभ दिन हैं: गुरुवार, रविवार, सोमवार, अक्षय तृतीया और धनतेरस
चांदी खरीदने के शुभ दिन हैं: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और पूर्णिमा

 

Leave a Comment